15 अगस्त की 15 लोकप्रिय शायरी
200 वर्षों से अंग्रेजों ने भारत पर गुलामी की उसके बाद हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था। आज़ादी के लिए हुए संघर्ष को कोई भूल नहीं सकता। इसलिए आज़ादी के बाद हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। 15 अगस्त को हम सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
इस बार 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है
भारत देश को आजाद करने में हमारे देश के अमर शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान था हम ऐसे वीर शहीदों को शत-शत नमन करते हैं
जब “इश्क और क्रांति” का अंजाम एक ही है,
तो राँझा बनने से अच्छा है भगतसिंह बन जाओ।
स्वतंत्रता दिवस के ऊपर 15 लोकप्रिय शायरी
1
वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो हर नौजवान होगा,
रहेगी जब तक दुनिया ये, अफसाना उसका बयाँ होगा
2
काले गोरे का भेद नहीं,
इस दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको,
हमें प्यार निभाना आता है।
3
खुशनसीव हैं वो जो
वतन पे मिट जाते हैं,
मर कर भी वो लोग
अमर हो जाते हैं,
करता हूँ तुम्हे सलाम
ऐ वतन पर मिटने वालो,
तुम्हारी हर सांस में बसना
तिरंगे का नसीव है।
जय हिन्द...!
4
मेरा यही अंदाज ज़माने को खलता है,
कि चिराग हवा के खिलाफ क्यों जलता है,
मैं अमन पसंद हूँ,
मेरे शहर में दंगा रहने दो,
लाल और हरे में मत बांटो,
मेरी छत पर तिरंगा रहने दो।
5
तीन रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है,
हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान है,
यही है गंगा, यही हैं हिमालय, यही हिन्द की जान है
और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान हैं।
6
उड़ जाती है नींद ये सोचकर
कि सरहद पे दी गयीं वो कुर्बानियां
मेरी नींद के लिए थीं
7
देश के लिए मर मिटना कुबूल है हमें
अखंड भारत के सपने का जूनून है हमें
8
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं
9
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा
हम बुलबुलें हैं उसकी वो गुलसिताँ हमारा।
परबत वो सबसे ऊँचा
हमसाया आसमाँ का
वो संतरी हमारा वो पासबाँ हमारा .
10
देश की हिफाजत मरते दम तक करेंगे
दुश्मन की हर गोली का हम सामना करेंगे
आजाद हैं और आजाद ही रहेंगें
जय हिन्द !!
11
किसी को ये सोचकर साथ मत छोड़ना की उसके पास कुछ नहीं तुम्हे देने के लिए
बस ये सोचकर साथ निभाने की उसके पास कुछ नहीं है तुम्हारे सिवा खोने के लिए
12
विकसित होता राष्ट्र हमारा,
रंग लाती हर कुर्बानी है
फक्र से अपना परिचय देते,
हम सारे हिन्दोस्तानी है |
13
चड़ गये जो हंसकर सूली;
खाई जिन्होने सीने पर गोली;
हम उनको प्रणाम करते हैं!
जो मिट गये देश पर;
हम सब उनको सलाम करते हैं!
स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
14
आओ झुक कर सलाम करे उनको;
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है;
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है!
15
नफरत बुरी है, न पालो इसे,
दिलो में खालिश है, निकालो इसे,
न तेरा, न मेरा, न इसका, न उसका
ये सबका वतन है, संभालों इसे!
स्वतंत्रा दिवस की बधाई!
मै आशा करता हूँ आप लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शायरी पसंद आयी होगी
भारत के 77वें इंडिपेंडेंस डे पर उन स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को शत शत नमन जिन्होंने हमें आजाद वतन दिलाया, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
अगर मैं देश की सेवा में मर गया, तो भी मुझे गर्व होगा, मेरे खून की हर बूँद इस देश के विकास में योगदान देगी और इसे मजबूत और गतिशील बनाएगी
यह न पूछें की आपका देश आपके लिए क्या करता है, बल्कि पूछें की आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं।
आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेरों सारी शुभकामनाएं,
आईये आज से हम संकल्प लेते है की भारत को भ्रष्टाचार मुक्त और खुशहाल देश बनायेंगे ।
जय हिन्द जय भारत


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें