15 अगस्त 1947 के बारे में एक महत्वपूर्ण झलक
जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था इसी दिन को हम देश का स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं
15 अगस्त 1947 के बारे में
हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस एक समारोह के रूप में नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 से प्रत्येक वर्ष इस दिन को पूरे भारतवर्ष में धूम-धाम से मानाया जाता है। ये त्योहार सभी के आपसी मतभेदों को भुला कर एक साथ मिलजुल कर मनाये जाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग अपनी आज़ादी का जश्न मनाते हैं और देश के प्रगति व विकास की कामना करते हैं
15 अगस्त को हमारे देश के सभी लोग बूडे जवान बच्चे बुजुर्ग सभी लोग एक साथ एकजुट होकर के इस त्यौहार को बड़े प्रेम से मनाते हैं इस त्यौहार को हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोग अपने अपने पास के क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा करके इस त्यौहार को बड़े प्रेम और धूमधाम से मनाते हैं क्योंकि इस दिन को हमारे देश को अंग्रेजों के हाथों से आजाद कराया गया था जो हमारे लिए एक बहुत गौरवपूर्ण समय था
आजादी के 77 वे स्वतंत्रता दिवस 2023 पर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो निम्न है
1) 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री दिल्ली में लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं जिसमें हजारो लोग शामिल होते हैं
2) आज ही के दिन प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करते है और उन्हें अपनी उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हैं
3)यह भारतीय लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जिसे सभी लोग बड़े सम्मान एवं प्रेम से मनाते हैं
4)भारत के सभी लोग शहीदों को याद करते हैं तथा उन्हें नमन करते हैं और झंडा फहराते हैं
5)केवल भारत की ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों के लोग इस झंडारोहण समारोह में शामिल होते हैं तथा इस कार्यक्रम का आनंद लेते हैं
6)स्कूलों कालेजों संस्थाओं तथा सड़कों से आने वाले राष्ट्रगान की आवाजों से पूरा देश गुज उठता है
7) छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर, तिरंगी टोपी पहन कर बहुत ही खुशी से इस अवसर को मनाते हैं।
8) स्कूल एवं कालेजों में स्वतंत्रता दिवस पर आधारित नाटक, निबंध, कहानी, कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
9) 15 अगस्त हमें स्वतंत्रता दिलाने वाले अनगिनत क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के नाम याद दिलाते हैं।
10) लोग घूमने टहलने जाते है, तथा अच्छे मिठाई पकवान खाते है और पतंग उड़ाकर इस अवसर का आनंद लेते हैं।
लगभग 200 वर्षों से अधिक समय तक अंग्रेजों ने हमारे भारत देश पर शासन किया। इन वर्षों में कई बार वीर क्रांतिकारियों द्वारा लड़ाईयां लड़ी गई और कई आंदोलन किये गये। जिसमें न जाने कितने ही वीर शहीद हुए।कई वर्षों से तथा कई महापुरुषों के बलिदान देने पर अंततः 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली। जिस अवसर को हम सभी भारतवासी सम्मान के साथ प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।
जय हिन्द जय भारत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें