रक्षाबंधन 2023
- इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा काल लगने वाला है, जिसके चलते त्योहार की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजनफैल गया है. ज्योतिष का कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार 31और 30 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा. लेकिन 31और 30 अगस्त दोनों ही दिन बहनों को भद्रा काल को ध्यान में रखते हुए भाई को कलाई बांधने का समय निकालना होगा.

रक्षाबंधन की डेट पर कन्फ्यूजन अब नही रहेगा जानें कब है राखी का त्यौहार कल या परसो
रक्षाबंधन भाई-बहन के असीम रिश्ते में प्यार और दुलार भरने वाला त्यौहार है. रक्षाबंधन हर साल श्रावण शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा काल लगने वाला है, जिसके चलते त्योहार की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन फैल गया है. कोई 31 अगस्त तो कोई 30 अगस्त को राखी का त्योहार मनाने की बात कर रहा है. चलो आज ये सारी कन्फ्यूजन दूर करते हुए आपको रक्षाबंधन की सही तारीख और भद्रा काल के समय के बारे में बताते हैं.
सावन पूर्णिमा तिथि
रक्षाबंधन का त्योहार सावन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है. सावन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का आरंभ बुधवार, 30 अगस्त को सुबह 10.59 बजे होगा और इसका समापन गुरुवार, 31 अगस्त को सुबह 7.05 बजे होगा. ज्योतिषा का कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार 31और 30 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा. बहनों को सिर्फ भद्रा काल को ध्यान में रखते हुए भाई को राखी बांधने का समय निकालना होगा.
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
30 अगस्त रात 9 बजकर 2 मिनट से लेकर
31 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा.
रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और आरती उतारती हैं। भद्रा के कारण इस बार राखी का यह पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। राखी का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। इस पर्व का इंतजार हर बहन को बहुत बेसब्री से रहता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई राखी बंधवाकर हर संकट से बहनों की रक्षा करने का प्रतिज्ञा लेता है ।
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।
चन्दन की डोरी फूलों का हार
सावन का महीना और राखी का त्योहार,
जिसमें झलकता है भाई-बहन का प्यार।
भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
हैप्पी रक्षाबंधन त्यौहार
राखी का त्योहार है
हर तरफ खुशियों की बौछार है,
बंधा एक धागे में
भाई बहन का असीम प्यार है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें