गणेश चतुर्थी 2023
इस वर्ष गणेश चतुर्थी का त्यौहार 19 सितम्बर को मनाया जायेगा
गणेश चतुर्थी क्यों मनाया जाता है
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था इसलिए यह त्यौहार मनाया जाता है।
भगवान गणेश को ज्ञान एवं समृद्धि का देवता माना जाता है गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है यह हिंदू धर्म के सर्वश्रेष्ठ त्योहारों में से एक है जिस दिन हम गणेश भगवान की पूजा करते हैं वैसे तो गणेश भगवान की पूजा लोग पंडालों मे 10 दिन तक करते है लेकिन कुछ लोग 1 3 5 7 दिन के लिए पंडाल लगाकर बप्पा जी की पूजा करते हैं ।
गणेश शब्द का अर्थ
गणेश शब्द का अर्थ होता है जो समस्त जीव के ईश अर्थात् स्वामी हो। गणेश जी को विनायक भी कहते हैं। विनायक शब्द का अर्थ है विशिष्ट नायक।
भगवान गणेश हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता मे से एक है । गणेश चतुर्थी पर लोग पूरी भक्ति और श्रद्धा से ज्ञान और समृद्धि के देवता की पूजा करते हैं। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी नए कार्य को प्रारंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने के बाद किया जाने वाला कार्य हर हाल में पूरा होगा। भगवान शिव व माता पार्वती के पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
गणेश चतुर्थी का महत्व
गणेश चतुर्थी के दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी का जन्म हुआ था. वैसे तो गणेश उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में यह त्यौहार बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है यहाँ इसकी रौनक खास होती है. इस दिन लोग व्रत रखकर घरों या दुकानों में गणपति की मूरत स्थापित करके उनकी पूजा करते हैं ऐसा माना जाता है कि इनकी पूजा करने से धन, नौकरी, शिक्षा से संबंधित समस्याओं का हल होता है. कहते हैं बप्पा घर में खुशियां लेकर आते हैं और हमारी सारी परेशानियां लेकर चले जाते हैं.
जीवन को सुख मय बनाने वाले
सबको राह दिखाने वाले
लड्डू भोग लगाने वाले
---- गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें